कोलकाता : एक लाख भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करना लक्ष्य
कोलकाता : दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन विभाग ने वर्ष 2019 की शुरुआत भारत में अपनी सबसे बड़ी ट्रैवल ट्रेड 16वें वार्षिक रोड शो के साथ की. इस रोड शो का उद्देश्य मौजूदा वर्ष में दक्षिण अफ्रीका में एक लाक भारतीय पर्यटकों के लक्ष्य को पार करने के लिए भारत में संभावित उपभोक्ताओं को आकर्षित करना है. […]
कोलकाता : दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन विभाग ने वर्ष 2019 की शुरुआत भारत में अपनी सबसे बड़ी ट्रैवल ट्रेड 16वें वार्षिक रोड शो के साथ की. इस रोड शो का उद्देश्य मौजूदा वर्ष में दक्षिण अफ्रीका में एक लाक भारतीय पर्यटकों के लक्ष्य को पार करने के लिए भारत में संभावित उपभोक्ताओं को आकर्षित करना है.
भारतीय पर्यटकों की बढ़ती मांगों को स्वीकार करते हुए और व्यापारिक भागीदारों को सक्षम करने के निरंतर प्रयासों की यहां पहुंचे 56 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल, जिसमें 6 नये एसएमएमई शामिल हैं, ने पर्यटन स्थल और उत्पाद पेशकश के विस्तार पर पर्यटन बोर्ड के जोर को दोहराया.
इसमें आवास प्रतिष्ठानों, यात्रा प्रबंधन कंपनियों, एयरलाइंस और पर्यटन संघ के प्रतिनिधियों ने अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया और इसमे भारतीय पर्यटन व्यापार भागीदारों को शामिल किया.
करीब 1300 से अधिक भारतीय ट्रैवल एजेंटों ने भारतीय पर्यटकों की लगातार बढ़ती मांगों को बेहतर ढंग से समझने और संबोधित करने के लिए इंटरैक्टिव रोड शो में भाग लिया. दक्षिण अफ्रीका टूरिज्म की हब हेड- एमइआइएसइए, नेलिस्वा नकानी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन के ब्रांड अनुसंधान से पता चलता है कि भारतीय यात्री छुट्टी के दिनों में पर्यटन स्थल के तौर पर दक्षिण अफ्रीका को पसंद करते हैं. यहीं कारण यह है कि यहां उन्हें कई यादगार जीचें मिलती हैं. वह एक व्यापक भौगोलिक क्षेत्र की शुरुआत कर पर्यटन की इस मांग को जारी रखेंगे.