कोलकाता : शराब पीकर घर लौटता था पिता, बेटे ने जिंदा जलाया

कोलकाता : शराब पीकर आये दिन घर लौटने वाले पिता को गुस्से में आकर बेटे ने जिंदा जलाने की कोशिश की. घटना गरफा इलाके के गरफा मेन रोड में सोमवार शाम की है. गंभीर हालत में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी बेटे का नाम अमित कुमार राम है, जबकि पीड़ित पिता का […]

कोलकाता : शराब पीकर आये दिन घर लौटने वाले पिता को गुस्से में आकर बेटे ने जिंदा जलाने की कोशिश की. घटना गरफा इलाके के गरफा मेन रोड में सोमवार शाम की है. गंभीर हालत में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी बेटे का नाम अमित कुमार राम है, जबकि पीड़ित पिता का नाम कालेश्वर राम है. इस घटना की सूचना पर गरफा थाने की पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि कालेश्वर रोजाना शराब पीकर घर आया करता था. सोमवार को भी वह शराब पीकर घर आया था. इसके बाद गुस्से में आकर पिता के शरीर में केरोसिन तेल छिड़ककर बेटे ने शरीर में आग लगा दी. पड़ोसियों से खबर पाकर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >