कोलकाता : महानगर में चार लाख के नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार

कोलकाता : चार लाख रुपये के नकली नोटों के साथ कोलकाता एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों को कोलकाता के बिडन स्ट्रीट और यतींद्र मोहन एवेन्यू के चौराहे से गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो बिहार के और एक पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार […]

कोलकाता : चार लाख रुपये के नकली नोटों के साथ कोलकाता एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों को कोलकाता के बिडन स्ट्रीट और यतींद्र मोहन एवेन्यू के चौराहे से गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो बिहार के और एक पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार ये लोग शुक्रवार की शाम को जब नकली नोटों की लेनदेन कर रहे थे, उसी वक्त एसटीएफ ने इन्हें रंगे हाथों दबोच लिया. बरामद नोटों में सभी नोट दो-दो हजार के हैं. गिरफ्तार होनेवाले आरोपियों में मालदा जिले के बैश्वण्वनगर इलाके का निवासी परन मंडल (20), और बिहार के नालंदा जिले के महेंद्र प्रसाद (35) व पप्पू प्रसाद (35) शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >