कोलकाता : 17 अक्तूबर को कोलकाता आयेंगे राहुल गांधी

कोलकाता : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17 अक्तूबर को कोलकाता आयेंगे. दिल्ली में राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की बैठक के बाद यह जानकारी मिली. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बंगाल कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गयी. इसके अलावा राहुल गांधी को बंगाल आने का न्योता […]

कोलकाता : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 17 अक्तूबर को कोलकाता आयेंगे. दिल्ली में राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की बैठक के बाद यह जानकारी मिली. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बंगाल कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गयी. इसके अलावा राहुल गांधी को बंगाल आने का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान अगर वह महानगर आते हैं तो काफी अच्छा होगा.
इसके बाद राहुल गांधी ने 17 अक्तूबर यानी अष्टमी के दिन कोलकाता आने की बात कही. यदि वह दुर्गापूजा के दौरान आ ही रहे हैं तो कॉलेज स्क्वायर की दुर्गापूजा आयोजन में आयें. वह देवी दुर्गा की पूजा कर सकते हैं और वहां पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ बात भी कर सकते हैं. इस पर भी कांग्रेस अध्यक्ष ने सहमति जताये जाने की सूचना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >