बागड़ी मार्केट की आग बुझी, पर निकल रहा धुआं, मार्केट से लगातार निकल रहे धुएं के कारण आसपास छाया अंधेरा

कोलकाता : बड़ाबाजार के कैनिंग स्ट्रीट स्थित बागड़ी मार्केट में शनिवार देर रात लगी आग बुधवार सुबह को बुझ तो गयी, लेकिन अब भी इमारत में कई जगहों से धुआं निकल रहा है. इसके कारण आसपास के इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है. इलाके के लोगों के मुताबिक मंगलवार देर रात को अचानक तीसरी मंजिल […]

कोलकाता : बड़ाबाजार के कैनिंग स्ट्रीट स्थित बागड़ी मार्केट में शनिवार देर रात लगी आग बुधवार सुबह को बुझ तो गयी, लेकिन अब भी इमारत में कई जगहों से धुआं निकल रहा है. इसके कारण आसपास के इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है. इलाके के लोगों के मुताबिक मंगलवार देर रात को अचानक तीसरी मंजिल में एक दफ्तर के अंदर से फिर से आग की लपटें निकलने लगीं, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने वहां चारों तरफ से पानी डालकर दो घंटे में आग की लपटों को शांत किया.
इधर, बुधवार को दमकल विभाग के अधिकारी दीपक कुमार घोष ने बताया कि बागड़ी मार्केट की आग पर बुधवार को पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. लेकिन इमारत के अंदर कई ऐसी जगह हैं, वहां से लगातार धुआं निकल रहा है. दमकल विभाग की तरफ से डीएमजी के कर्मियों के साथ 15 कर्मियों की एक टीम बनायी गयी है, जो अब इमारत के प्रत्येक क्षतिग्रस्त हिस्से में जाकर अत्याधुमिक मास्क व ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ स्मोक डिटेक्टर मशीन की मदद लेकर तपिश शांत करने का काम कर रहे हैं.
इसके अलावा इमारत के बाहरी हिस्से से दमकलकर्मी 12 इंजनों की मदद से पानी डालकर कूलिंग करने के काम में जुटे हैं. बुधवार को आग बुझाने के प्रयास में जुटे एक दमकलकर्मी दमघोटू धुएं में बीमार पड़ गया. उनका इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >