कोलकाता : वेश्यावृत्ति के लिए लगायी जाती है चेहरे और गर्दन पर जबरन फेयरनेस क्रीम

नयी दिल्ली/कोलकाता : दिल्ली महिला आयोग की टीम ने राजधानी के रेड लाइट इलाके से दो ऐसी लड़कियों को छुड़ाया है, जिनसे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था. इन दोनों लड़कियों के बारे में दिल्ली महिला आयोग को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के जरिए सूचना मिली थी. दोनों लड़कियों को नौकरी दिलाने […]

नयी दिल्ली/कोलकाता : दिल्ली महिला आयोग की टीम ने राजधानी के रेड लाइट इलाके से दो ऐसी लड़कियों को छुड़ाया है, जिनसे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था. इन दोनों लड़कियों के बारे में दिल्ली महिला आयोग को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के जरिए सूचना मिली थी. दोनों लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर कोलकाता से दिल्ली लाया गया और रेड लाइट इलाके में बेच दिया गया. रेड लाइट इलाके से मुक्त करायी गयी इन लड़कियों ने बताया कि देह व्यापार से इनकार करने पर उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा जाता और उनके साथ रेप किया जाता था.
हर रोज 10-15 लोग करते थे दुष्कर्म
रिहा लड़की ने बताया कि उसे एक महिला मिली, जो नौकरी दिलाने के नाम पर उसे कोलकाता से दिल्ली ले आयी और जीबी रोड इलाके में बेच दिया. जहां हर रोज 10-15 लोग उसके साथ रेप करते थे. मना करने पर मुझे बुरी तरह मारा-पीटा जाता और हत्या की धमकी दी जाती थी.
रंग सांवला होने के कारण चेहरे और गर्दन पर जबरन फेयरनेस क्रीम लगायी जाती, जिसकी वजह से गर्दन की त्वचा कई जगह बुरी तरह जल गयी. 2-3 महीनों तक जीबी रोड में एक कमरे में बंधक बनाकर भी रखा गया था.
किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी लड़कियां
दूसरी लड़की ने आपबीती सुनाते हुए बताया : एक महिला ने मुझसे कहा कि दिल्ली में मैं तुम्हें आसानी से नौकरी दिला दूंगी. नौकरी के लिए मैं उसके साथ दिल्ली आ गयी. कुछ दिन इधर-उधर घुमाने के बाद उस महिला ने मुझे जीबी रोड पर बेच दिया।.वहां जबरन मुझसे देह व्यापार कराया जाने लगा.
दोनों लड़कियों को दिल्ली के यमुना विहार इलाके में बंधक बनाकर रखा गया था, जहां से किसी तरह दोनों भागने में कामयाब हो गयी. इसके बाद दोनों ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया. दिल्ली महिला आयोग की टीम दोनों लड़कियों को लेकर कमला मार्केट पुलिस थाने गयी और मामले में एफआईआर दर्ज कराई गयी.
पहाड़गंज से छुड़ायी गयीं 39 लड़कियां
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि दो लड़कियों, जिनकी उम्र 20 और 28 साल है, को देह व्यापार के दलदल से निकाला गया है. लड़कियों ने मुझे जीबी रोड के भयावह सच्चाई के बारे में बताया. महिला आयोग इन लड़कियों के आश्रय और नौकरी की व्यवस्था करेगी. कुछ दिन पहले भी दिल्ली महिला आयोग की टीम ने पहाड़गंज इलाके से 39 लड़कियों को छुड़ाया था. इन सभी लड़कियों को नेपाल से वेश्यावृत्ति के लिए यहां लाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >