गंगतोक : 23 को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे पाक्योंग हवाई अड्डे का उद्घाटन

गंगतोक : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के बहुप्रतीक्षित पाक्योंग हवाई अड्डे का उद्घाटन आगामी 23 सितंबर को करेंगे. वह एक-दिवसीय सिक्किम भ्रमण पर 23 को सिक्किम आयेंगे. राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. पाक्योंग हवाई अड्डे से आगामी 8 अक्तूबर से स्पाइस जेट ने हवाई सेवा शुरू करने की […]

गंगतोक : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के बहुप्रतीक्षित पाक्योंग हवाई अड्डे का उद्घाटन आगामी 23 सितंबर को करेंगे. वह एक-दिवसीय सिक्किम भ्रमण पर 23 को सिक्किम आयेंगे. राज्य सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. पाक्योंग हवाई अड्डे से आगामी 8 अक्तूबर से स्पाइस जेट ने हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा की है. पाक्योंग-कोलकाता उड़ान के लिए 4 अक्तूबर से बुकिंग शुरू होगी. 2600 रुपये भाड़ा होगा.
इसी प्रकार गुवाहाटी के लिए कनेक्टिंग उड़ान सेवा शुरू होगी. जनवरी, 2019 के जनवरी से पाक्योंग से भूटान के पारो के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू होगी. ड्रुक एयर ने इसकी जानकारी दी है. उल्लेखनीय है कि पाक्योंग एयरपोर्ट सिक्किम की राजधानी गंगतोक के पास है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >