सहयोग नहीं कर रहे केंद्रीय विभाग : फिरहाद

कोलकाता : केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है, जिस कारण से रेलवे समेत विभिन्न केंद्रीय विभागों के कई जगहों पर जल जमाव रहने के कारण डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंका बनी हुई है. यह कहना है राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम का. मंगलवार को शुभान्न में मंत्री ने उत्तर 24 परगना […]

कोलकाता : केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है, जिस कारण से रेलवे समेत विभिन्न केंद्रीय विभागों के कई जगहों पर जल जमाव रहने के कारण डेंगू और मलेरिया फैलने की आशंका बनी हुई है. यह कहना है राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम का.
मंगलवार को शुभान्न में मंत्री ने उत्तर 24 परगना जिले के दमदम, नाॅर्थ दमदम समेत 26 निकायों के चेयरमैन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को लेकर बैठक की. इस दौरान मुख्य रूप से बरसात के कारण डेंगू, मलेरिया जैसे रोगों को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ ही विभिन्न निकायों को अपने-अपने इलाके में सतर्कता के साथ काम करने की सलाह दी गयी.
बैठक के बाद मीडिया से उन्हों‍ने कहा कि केंद्र सरकार के विभागों के सहयोग नहीं करने के कारण रेल की पटरियों के आसपास, कई रेलवे फैक्टरियों में, कई केंद्र सरकार के दफ्तरों में बरसात के जल अधिक समय तक जमे रहते हैं. इसे लेकर उक्त विभागों को नोटिस दिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह रिव्यू मीटिंग शुरू की गयी है. पहले भी कई बार हो चुकी है. डेंगू और मलेरिया पहले की तरह अब नहीं हैं. इसके बावजूद भी नगर निकायों के चेयरमैन व उनके विभिन्न वार्ड के पार्षदों, स्वास्थ्य कर्मियों को अपने इलाके में तेजी से काम करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >