ग्रीन सिटी परियोजना पर खर्च किये 1372 करोड़

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार के शहरी विकास विभाग ने ग्रीन सिटी (हरित शहर) परियोजना के लिए 1372 करोड़ रुपए खर्च किये हैं. शहरी विकास एवं नगर निगम मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि राज्य सरकार इसके लिए बजटीय प्रावधान कर रही है. केंद्र इसमें कोई सहयोग नहीं कर रहा […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार के शहरी विकास विभाग ने ग्रीन सिटी (हरित शहर) परियोजना के लिए 1372 करोड़ रुपए खर्च किये हैं. शहरी विकास एवं नगर निगम मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि राज्य सरकार इसके लिए बजटीय प्रावधान कर रही है. केंद्र इसमें कोई सहयोग नहीं कर रहा है.
उन्होंने बताया कि सभी नगर पालिकाओं ने विभाग के पास अपनी हरित शहर योजनाएं पेश कर दी हैं और उसके मुताबिक उन्हें धन दिया गया है. श्री हकीम ने कहा कि हरित शहर परियोजना में सड़कों में लगी सभी लाइटों को हटा कर एलइडी बल्ब लगाये जायेंगे और बैटरी से चलने वाले वाहन लाये जायेंगे.
अशोक ने लगाया पक्षपात का अराोप
सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर एवं माकपा विधायक अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि उत्तर बंगाल शहर के शहरी स्थानीय निकाय को कोई धन नहीं दिया गया है और उन्होंने श्री हकीम से धन जारी करने का अनुरोध किया. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार वाम शासित सिलीगुड़ी निगम के साथ पक्षपात कर रही है तथा आवंटित फंड का भुगतान नहीं कर रही है.
राज्य सरकार के पास लगभग 1400 करोड़ रुपये का फंड अटका हुआ है. धन की कमी की वजह से सिलीगुड़ी नगर निगम परियोजनाओं को क्रियान्वित करने में परेशानी का सामना कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >