जमीन से सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां मिलने का झांसा देकर 11.2 लाख रुपये की ठगी

जमीन से सोने की लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां मिलने का झांसा देकर एक होटल व्यवसायी से 11.2 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में फारुक बैद्य नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

कोलकाता. जमीन से सोने की लक्ष्मी-गणेश मूर्तियां मिलने का झांसा देकर एक होटल व्यवसायी से 11.2 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में फारुक बैद्य नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी बारुईपुर के चांदुखाली का निवासी बताया गया है. शिकायत के आधार पर बारुईपुर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. मिली जानकारी मुताबिक कसबा थाना क्षेत्र के निवासी और होटल व्यवसायी धर्मवीर साव ने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा. उसमें दावा किया गया था कि जमीन से सोने की मूर्तियां बरामद हुई हैं. इस दावे को लेकर उत्सुकता में उन्होंने संपर्क किया. शुरुआत में उन्हें एक मूर्ति की जांच कराकर दिखायी गयी. जांच में सोने की मौजूदगी का संकेत मिलने पर उनका विश्वास बढ़ गया. इसके बाद उन्होंने किस्तों में कुल 11.2 लाख रुपये दे दिये. बदले में उन्हें सोने की गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां तथा एक पूजा की घंटी दी गयी.

हालांकि, संदेह होने पर जब उन्होंने सभी मूर्तियों को एक साथ दोबारा जांच के लिए दिया तो चौंकाने वाला सच सामने आया. मूर्तियां असली सोने की नहीं थीं. मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >