चार एजेंटों के पास से मिलीं 10 डायरियों में छिपे हैं कई राज

बताया जा रहा है कि डायरी में अभ्यर्थियों और मामले के आरोपियों के बीच हुए लेन-देन से संबंधित अहम जानकारियां है, जिसमें मामले के आरोपी सुजय कृष्ण भद्र के अलावा अन्य कुछ लोगों के नाम हैं.

कोलकाता. राज्य के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में हुई नियुक्तियों के घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की ओर से अदालत में पहले ही सप्लीमेंटरी चार्जशीट दायर की जा चुकी है. सूत्रों की माने, तो उक्त चार्जशीट में घोटाले में बिचौलिये व एजेंटों की भूमिका निभाने वाले चार एजेंटों के कब्जे से बरामद 10 डायरियों में मामले को लेकर कई राज छिपे हैं. बताया जा रहा है कि डायरी में अभ्यर्थियों और मामले के आरोपियों के बीच हुए लेन-देन से संबंधित अहम जानकारियां है, जिसमें मामले के आरोपी सुजय कृष्ण भद्र के अलावा अन्य कुछ लोगों के नाम हैं. इसमें कथित तौर कुछ अभ्यर्थियों द्वारा रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाने और इसके बाद भद्र द्वारा 37 कट्ठे की जमीन बिक्री करने का उल्लेख भी है. डायरी में मिले तथ्यों की सत्यता की पुष्टि के लिए सीबीआइ की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >