यौन उत्पीड़न के दोषियों को 10-10 साल की सजा

बारासात कोविड महामारी के दौरान लड़कियों को वेब सीरीज और धारावाहिकों में मौका देने के नाम पर बोल्ड सीन करवाकर यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ्तार छह लोगों को मंगलवार को सजा सुनायी गयी

प्रतिनिधि, बारासात

कोविड महामारी के दौरान लड़कियों को वेब सीरीज और धारावाहिकों में मौका देने के नाम पर बोल्ड सीन करवाकर यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ्तार छह लोगों को मंगलवार को सजा सुनायी गयी. बारासात सेवेंथ एडीजे कोर्ट ने छह दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनायी. मालूम रहे कि 17 मार्च 2021 को विधाननगर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. आरोप लगाया गया था कि लड़कियों को बुलाकर विभिन्न होटलों व ठिकानों पर वेब सीरीज की शूटिंग के नाम पर उनसे बोल्ड सीन करवाये जाते थे और साथ ही दवा पिलाकर उनसे बोल्ड सीन के लिए मजबूर किया जाता था. पुलिस ने मामला सामने आते ही जांच करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया. मंगलवार को कोर्ट ने सभी को 10-10 साल की सजा सुनायी. साथ ही अलग-अलग धाराओं के तहत मामलों में 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति का निर्देश और साथ ही आरोपियों पर एक-एक लाख का जुर्माना भी लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >