कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने अपने एक्स हैंडल पर एक जानकारी साझा करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए मंगलवार को एक निर्देश जारी किया

कोलकाता. राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने अपने एक्स हैंडल पर एक जानकारी साझा करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए मंगलवार को एक निर्देश जारी किया. एक्स पर साझा की गयी जानकारी में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने कुलाधिपति को निर्देश दिया है कि वह पूर्व अदालती आदेश के अनुरूप राज्य के 21 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करें. इतना ही नहीं, शिक्षा मंत्री श्री बसु के अनुसार, कुलपतियों की नियुक्ति के इस मामले में आगामी शुक्रवार को एक अनुपालन रिपोर्ट भी जमा करने का निर्देश दिया गया है. श्री बसु ने ऊपरोक्त ट्वीट में कहा कुलाधिपति के अधिवक्ता ने अदालत से गुजारिश की थी कि 21 कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर जारी निर्देश का उल्लेख कोर्ट ऑर्डर में नहीं किया जाये, पर अदालत ने इस निवेदन को मानने से मना कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >