पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के कुलतली थाना क्षेत्र स्थित काटामारी में एक महिला की हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगा है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के कुलतली थाना क्षेत्र स्थित काटामारी में एक महिला की हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगा है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की शिनाख्त विमला मंडल के रूप में हुई है. आरोपी का नाम विप्लव मंडल है. सूत्रों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले विप्लव और विमला का विवाह हुआ था. बताया जा रहा है कि विप्लव को शक था कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ विमला के अवैध संबंध हैं. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. उक्त दंपती का विवाद सुलझाने की परिवार के लोगों ने काफी कोशिश की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात को विमला किसी से फोन पर बात कर रही थी. इसी बात को लेकर विप्लव और उसके बीच बहस हो गयी. आरोप है कि विप्लव ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना के बाद विप्लव के खिलाफ उसके ससुराल वालों ने कुलतली थाने में शिकायत दर्ज करायी है. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >