कोलकाता. बागुइहाटी थाना अंतर्गत जर्दाबागान इलाके में स्थित एक परित्यक्त आवास के पास पड़े एक बैग से मानव खोपड़ी और हड्डियां बरामद की गयीं. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने वहां लावारिस बैग देख पुलिस को खबर दी थी. पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि ये हड्डियां मेडिकल की पढ़ाई में इस्तेमाल के लिए लायी गयी होंगी, जिसे किसी ने यहां फेंक दिया होगा. बहरहाल मामले की जांच की जा रही है. खोपड़ी और हड्डियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा. बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या कर दी गयी थी. उनके शव के 80 टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंके गये थे. बागुइहाटी पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं बरामद खोपड़ी व हड्डियों का संबंध सांसद हत्याकांड से तो नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
