हुगली : सड़क हादसे में पत्रकार घायल

वह चंदननगर स्टैंड पर बजट पर प्रतिक्रिया लेकर अपने घर भद्रेश्वर के तेलिनीपाड़ा लौट रहे थे.

हुगली. बुधवार सुबह सड़क हादसे में पत्रकार भोलानाथ साहा घायल हो गये. वह चंदननगर स्टैंड पर बजट पर प्रतिक्रिया लेकर अपने घर भद्रेश्वर के तेलिनीपाड़ा लौट रहे थे. स्थानीय लोगों और चंदननगर के आइसी शुभेंदु बनर्जी ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार, बजट की खबर करने के बाद घर वापसी के दौरान चंदननगर के ज्योति मोड़ पर पत्रकार भोलानाथ साहा की एक टोटो से भिड़ंत हो गयी थी. उनके सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं. कई टांके भी लगाये गये हैं. जिलाधिकारी मुक्ता आर्य और एडीएम जिला परिषद अदिति चौधरी ने अस्पताल में स्पेशल केयर की व्यवस्था करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >