अधेड़ की हत्या कर शव घर के पास ही दफनाने का आरोप उसके बेटे पर

आरोपी बेटे ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालत गंभीर बनी हुई है

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के कुलतली थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की हत्या कर उसके शव को घर के पास जमीन में दफनाने का आरोप उसके छोटे बेटे पर लगा है. मृतक की शिनाख्त काशीनाथ हालदार (55) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम परिमल है. असल में घटना शनिवार की रात में प्रकाश में आयी. परिमल ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. स्थानीय लोग गंभीर हालत में उसे कुलतली के जामतला हॉस्पिटल ले गये, जहां उसकी शारीरिक हालत में सुधार नहीं हुआ और उसे बारुईपुर महकमा हॉस्पिटल में स्थानांतरित कर दिया गया. वहीं पर वह चिकित्साधीन है. बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाने के दौरान आरोपी ने अपने पिता की हत्या की बात लोगों को बतायी थी और कहा था कि घर में हुए विवाद के बाद धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को घर के पास बागान में ही दफना दिया. परिमल की गंभीर हालत के मद्देनजर पुलिस फिलहाल उसका बयान दर्ज नहीं कर पायी है, लेकिन उसके घर के पास मौजूद बागान से उसके पिता का शव बरामद कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिमल का बड़ा भाई काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहता है, जबकि उसकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >