प्रेमिका ने प्रेमी को पिटवाया

उत्तरपाड़ा के काठाल बागान बाजार में शनिवार रात को दो महिलाएं सहित तीन लोग एक युवक को रेलवे लाइन के किनारे पीट रहे थे.

हुगली. उत्तरपाड़ा के काठाल बागान बाजार में शनिवार रात को दो महिलाएं सहित तीन लोग एक युवक को रेलवे लाइन के किनारे पीट रहे थे. यह देख स्थानीय लोगों ने उत्तरपाड़ा थाने की पुलिस को खबर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को घायल अवस्था में बरामद किया. पूछताछ में घायल युवक ने बताया कि एक युवती से उसका प्रेम संबंध था. युवती इस संबंध को तोड़ना चाहती थी. उसने फोन करके उसे काठाल बागान बुलाया. यहां आने पर उसकी पिटाई कर दी गयी. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >