कोलकाता से अगरतला और गुवाहाटी के लिए फिर शुरू होगी गरीब रथ एक्सप्रेस

रेलवे ने 12502/12501 अगरतला-कोलकाता-अगरतला गरीब रथ एक्सप्रेस और 12518/12517 गुवाहाटी-कोलकाता-गुवाहाटी गरीब रथ एक्सप्रेस का फिर से परिचालन करने का फैसला किया है.

चार जुलाई से गुवाहाटी और सात से अगरतला के लिए रवाना होगी

कोलकाता. रेलवे ने 12502/12501 अगरतला-कोलकाता-अगरतला गरीब रथ एक्सप्रेस और 12518/12517 गुवाहाटी-कोलकाता-गुवाहाटी गरीब रथ एक्सप्रेस का फिर से परिचालन करने का फैसला किया है. 12502 अगरतला-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस, तीन जुलाई से प्रत्येक बुधवार को अगरतला स्टेशन से सुबह 7.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन अपराह्न 2.30 बजे कोलकाता स्टेशन पहुंचेगी. 12501 कोलकाता-अगरतला गरीब रथ एक्सप्रेस सात जुलाई से प्रत्येक रविवार को कोलकाता स्टेशन से रात 9.40 बजे रवाना होगी, जो तीसरे दिन सुबह 5.15 बजे अगरतला स्टेशन पहुंचेगी.

इसी तरह, 12517 कोलकाता-गुवाहाटी गरीब रथ एक्सप्रेस चाल जुलाई से प्रत्येक गुरुवार की रात 9.40 बजे कोलकाता स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4.15 बजे गुवाहाटी स्टेशन पहुंचेगी. 12518 गुवाहाटी-कोलकाता गरीब रथ एक्सप्रेस छह जुलाई से प्रत्येक शनिवार को रात 9.00 बजे गुवाहाटी स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2.30 बजे कोलकाता पहुंचेगी. दोनों ट्रेनों में एसी-3 टियर इकोनॉमी क्लास की सुविधा भी होगी. 12501 कोलकाता-अगरतला गरीब रथ एक्सप्रेस और 12517 कोलकाता-गुवाहाटी गरीब रथ एक्सप्रेस की बुकिंग की तारीख जल्द ही घोषित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >