बार में दोस्ती, फ्लैट में दुष्कर्म

युवती से गहरी दोस्ती करने के बाद एक युवक ने बाद में उससे दुष्कर्म किया.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट कोर्ट ने आरोपी युवक को 24 तक पुलिस हिरासत में भेजा

संवाददाता, कोलकाता

युवती से गहरी दोस्ती करने के बाद एक युवक ने बाद में उससे दुष्कर्म किया. पहले शेक्सपीयर सरणी इलाके में स्थित एक बार में युवक ने पीड़िता से गहरी दोस्ती की. फिर उसे सॉल्टलेक में एक पार्टी में ले जाने के बाद अंत में श्यामपुकुर स्थित एक फ्लैट में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी दीपक मुखर्जी उर्फ दीप को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता ने श्यामपुकुर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद उसे गत 16 जुलाई की शाम राजा नवकृष्ण स्ट्रीट व जतींद्र मोहन एवेन्यू क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करने पर उसे 24 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.

क्या है घटना : पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत में बताया कि शेक्सपीयर सरणी इलाके में एक बार में उसकी मुलाकात दीपक के साथ हुई थी. कुछ दिनों की मुलाकात में दोनों अच्छे दोस्त बन गये. गत 16 जुलाई को दीपक अपनी कार में उसे सॉल्टलेक में एक पार्टी में ले गया. पार्टी खत्म होने के बाद अपना घर दिखाने के बहाने उसे श्यामपुकुर इलाके में स्थित अपने फ्लैट में ले गया. पीड़िता का आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा. बाधा देने व विरोध करने पर दीपक ने उसे कई बार थप्पड़ जड़े. बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया. दीपक ने उसे जुबान बंद रखने की धमकी दी थी.

साहस जुटाकर थाने पहुंची पीड़िता, दर्ज करायी शिकायत

वहां से किसी तरह बाहर निकलने के बाद उसने धमकी की परवाह किये बिना साहस जुटा कर श्यामपुकुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इधर, पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद जिस कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया गया, वहां की बेडशीट व अन्य सबूतों को पुलिस ने एकत्रित किया. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने आरोप को स्वीकार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >