प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, धुएं से भर गया इलाका

दक्षिण 24 परगना के भांगड़ डिविजन के अंतर्गत पोलेरहाट थानाक्षेत्र स्थित प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गयी.

– स्थानीय लोगों ने लगाया दमकलकर्मियों पर देर से मौके पर पहुंचने का आरोप

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के भांगड़ डिविजन के अंतर्गत पोलेरहाट थानाक्षेत्र स्थित प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गयी. जबतक इलाके के लोग दमकल विभाग को इसकी सूचना देते, देखते ही देखते पूरे इलाके में काला धुआं भर गया. आग भांगड़ रोड इलाके में रविवार दोपहर 2.30 बजे लगी थी. खबर पाकर दो इंजन के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. लोगों ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के करीब कारखाने से आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं. दमकलकर्मियों के पहुंचने के पहले ही पूरा कारखाना आग की चपेट में आ गया. लोगों ने दमकलकर्मियों पर देर से वहां पहुंचने का आरोप लगाया. उनका आरोप था कि आग की लपटें फैलकर आसपास मौजूद अन्य कारखानों व घरों को चपेट में न लें, इस आशंका से वे आतंकित थे. वहीं, देर से पहुंचने के आरोप पर दमकलकर्मियों का कहना था कि जहां आग लगी थी, वहां पहुंचने का रास्ता काफी संकरी गली से होकर गुजरता है. इस कारण वहां पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. अनुमान है कि कारखाने में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी. आग से कारखाने को भारी नुकसान होने की आशंका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >