प्रैक्टिकल क्लास में एक छात्र के साथ दुर्घटना के बाद नाराज अभिभावकों का प्रदर्शन

घटना से गुस्साये अभिभावकों और छात्रों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन कर दिया.

बैरकपुर. शनिवार को बैरकपुर के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल करने के दौरान अचानक आग लग जाने से पलता निवासी 10वीं कक्षा का एक छात्र घायल हो गया. उसका नाम सौभिक विश्वास बताया गया है. फिलहाल बैरकपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना से गुस्साये अभिभावकों और छात्रों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन कर दिया. इस दौरान छात्रों ने घटना का सीसीटीवी दिखाने की मांग पर काफी देर तक प्रदर्शन किया. इसके बाद स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ छात्रों व अभिभावकों ने बैठक की, जिसमें छात्रों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाने को कहा गया. स्कूल के प्रशासक प्रीतपाल सिंह ने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान घायल सौभिक को ठीक करने पर है. जरूरत पड़ने पर उसे इलाज के लिए कोलकाता के किसी बड़े अस्पताल में भी ले जाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >