D Company Threat : पूर्व मंत्री को डी कंपनी से आया कॉल, कहा- 20 पेटी दो, नहीं तो ठोक देंगे

D Company Threat : पूर्व मंत्री कृष्णेंदु नारायण चौधरी को डी कंपनी के नाम पर धमकी दी गई. उनसे 20 लाख की रंगदारी मांगी गई. रुपये नहीं देने पर चौधरी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई.

D Company Threat : पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री व मालदा की इंग्लिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन कृष्णेंदु नारायण चौधरी को डी कंपनी का नाम लेकर फोन कर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है. चौधरी ने घटना की शिकायत इंग्लिशबाजार थाने में दर्ज करायी गयी है. उनकी सुरक्षा भी बढ़ायी जा रही है.

कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने बताया कि उन्हें फोन कर 20 पेटी (20 लाख रुपये) देने को कहा गया. चौधरी ने बताया कि बुधवार की शाम छह बजे के करीब एक मैसेज आया था. जिसने मैसेज भेजा था, उसने खुद को डी कंपनी का प्रदीप बताया था. मैसेज में लिखा था कि 20 पेटी आपको देना होगा, नहीं तो तुम व तुम्हारे परिवार को ‘ठोक’ देंगे.

शुक्रवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट के करीब एक फोन आया. रिसीव करने पर उधर से बताया कि मैं डी कंपनी का प्रदीप बोल रहा हूं. उसने पूछा कि मैंने जो मैसेज भेजा था, उसे देख लिया है कि नहीं. कल तक यानी शनिवार तक 20 पेटी भेज देना होगा. यदि रुपये नहीं मिले तो इसका अंजाम बुरा होगा. फोन पर जो बात हुई है, इसका रिकॉर्डिंग भी सामने आया है. प्रभात खबर रिकॉर्डिंग की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. चौधरी ने कहा कि कई मैसेज भेजे गये. पहले तो नहीं देखा, बाद में फोन आया. थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >