व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार की नोक पर की लूटपाट

जिले के कांकड़तला थाना इलाके के बाबुई जोड़ बस स्टैंड के पास सोमवार दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश हथियार की नोक पर एक स्वर्ण व्यवसायी से लाखों रुपये नगदी लूट कर चंपत हो गये. घटना के प्रकाश में आने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

बीरभूम.

घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और लोगों में हड़कंप मच गया है. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. स्थानीय लोगों ने बताया की लेडिज ब्यूटी पार्लर दुकान के सामने ही बाइक सवार बदमाशों ने हथियार की नोक पर एक व्यवसायी के हाथ में मौजूद बैग को छीन लिया और भाग गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि दो बाइकों पर करीब चार बदमाश आये थे. व्यवसायी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >