बेलघरिया गोलीकांड की जांच के लिए थाने पहुंचे सीपी

बेलघरिया थाना इलाके में एक व्यवसायी अजय मंडल पर गोली चलायी गयी थी, जिसकी जांच करने खुद बैरकपुर के सीपी आलोक राजोरिया सोमवार को बेलघरिया थाना पहुंचे.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया थाना इलाके में एक व्यवसायी अजय मंडल पर गोली चलायी गयी थी, जिसकी जांच करने खुद बैरकपुर के सीपी आलोक राजोरिया सोमवार को बेलघरिया थाना पहुंचे. हालांकि इस मामले में उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. व्यवसायी अजय मंडल को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सुरक्षा मुहैया करायी गयी है. बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन उत्तम दास ने बताया कि जिस स्थिति में यह घटना हुई, ऐसी हालत में उन्हें सुरक्षा की जरूरत थी.

मालूम हो कि शनिवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने बैरकपुर के नोना चंदरपुर बाजार इलाके के व्यवसायी अजय मंडल की गाड़ी को निशाना कर फायरिंग की गयी थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अजय मंडल को काफी दिनों से रुपये के लिए फोन आ रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >