दंपती पर धारदार हथियार से हमला

नदिया के कृष्णानगर कोतवाली थाना अंतर्गत जलालखाली के मंडलपाड़ा में एक दंपती पर धारदार हथियार से हमला किया गया.

कल्याणी. नदिया के कृष्णानगर कोतवाली थाना अंतर्गत जलालखाली के मंडलपाड़ा में एक दंपती पर धारदार हथियार से हमला किया गया. बताया गया है कि परिवार के लोगों ने ही उन पर हमला कर दिया. घायल महिला शिल्पा विश्वास ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार कर रहे थे. पति शुभोजीत काम के सिलसिले से गुजरात में रहते हैं. कई दिनों से घर में झगड़ा हो रहा था. शुक्रवार दोपहर को जब पति घर आये, तभी अचानक परिवार के लोगों ने उन धारदार हथियार से हमला कर दिया. घायलों को शक्तिनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >