आसनसोल : सड़क की बदहाली को लेकर पार्षदों ने की मेयर से मुलाकात

मेयर ने दिया भरोसा, दुर्गा पूजा के पहले होगी सड़कों की मरम्मत

आसनसोल. रेलपार इलाके के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में सड़कों की बदहाल दशा को लेकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और अपने-अपने वार्ड में सड़कों की मरम्मत के लिए मेयर से अनुरोध किया. मेयर से मुलाकात करने वालों में 30 नंबर वार्ड पार्षद गोपा राय, 29 नंबर वार्ड पार्षद गौरव गुप्ता और 25 नंबर वार्ड पार्षद एसएम मुस्तफा शामिल थे. उन्होंने अपने-अपने वार्ड में सड़कों की हालत को सुधारने के लिए उनसे अनुरोध किया. उनका कहना था कि रेलपार के केटी रोड, ओके रोड, धधका रोड सहित विभिन्न सड़कों की हालत काफी ज्यादा खराब है. लोगों को इन रास्तों से होकर गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गौरव गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 29 नंबर वार्ड के विभिन्न रास्तों की बदहाली को लेकर मेयर से मुलाकात की. उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इन रास्तों को ठीक किया जाये. केटी रोड, ओके रोड जैसे रास्तों की बदहाली के कारण रेल पार के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि आसनसोल बाजार, नगर निगम तक आने के लिए यही रास्ता है. इसी रास्ते के किनारे जहांगीरी मोहल्ला, कब्रिस्तान और शिव मंदिर है. कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा ने ने भी अपने वार्ड में रास्तों की बदहाली की बाबत मेयर को अवगत कराया. मेयर ने सभी पार्षदों की बातों को सुना और आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जायेगा. श्री मुस्तफा ने बताया कि कुछ सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर का काम पूरा हो चुका था लेकिन चुनाव को देखते हुए काम शुरू नहीं किया जा सका और अब बारिश का मौसम आ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >