Abhishek Banerjee : भाजपा महिला उम्मीदवार पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने पर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ आयोग में शिकायत

Abhishek Banerjee : भाजपा की मांग है कि इस टिप्पणी के लिए सजा के तौर पर तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाया जाए.

Abhishek Banerjee : पश्चिम बंगाल में तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) पर भाजपा की महिला उम्मीदवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है. इसे लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा नेता शिशिर बजोरिया की ओर से चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा विधायक और मालदा दक्षिण से भाजपा की उम्मीदवार श्रीरूपा मित्रा चौधरी के खिलाफ अभद्र और नारी-द्वेषी टिप्पणी की है.

भाजपा की मांग अभिषेक बनर्जी के चुनाव प्रचार पर लगे रोक

भाजपा द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा, ‘आप निडर नहीं हैं, आप निर्दयी हैं, आप निर्भीक हैं, आप लक्ष्यहीन हैं, आप असफल हैं. उनकी मांग है कि इस टिप्पणी के लिए सजा के तौर पर तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाया जाए. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी मुख्यमंत्री पर ऐसी टिप्पणी कर दी थी कि चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया था. पार्टी के वरिष्ठ नेतओं ने भी कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है और इस तरह दिलीप घोष की अभद्र टिप्पणी की निंदा की थी और एक बार फिर अभिषेक बनर्जी का मामला गरमा गया है.

तृणमूल ने भी भाजपा पर किया पलटवार

तृणमूल ने भाजपा पर पलटवार किया है. तृणमूल एक एक्स हैंडल पर शुभेंदु अधिकारी के भाषण का एक कोलाज वीडियो पोस्ट किया गया है. जहां दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने बेलगाम भाषा में राज्य के मुख्यमंत्री और प्रशासन पर हमला बोला है. उन्होंने तृणमूल का कहना है कि भाजपा पार्टी के नेता खुद महिलाओं के लिये अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते है और बाद में संदेशखाली का मामला उठाकर बंगाल की जनता को बेवकूफ बनाने में लगे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >