पार्क स्ट्रीट : कॉल सेंटर की आड़ में ठगी, आठ अरेस्ट

काॅल सेंटर चलाने की आड़ में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है

कोलकाता. काॅल सेंटर चलाने की आड़ में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग ने इस मामले में दो महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गत शुक्रवार को पुलिस ने पार्क स्ट्रीट थाना क्षेत्र के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित उक्त कॉल सेंटर के ठिकाने पर छापेमारी की थी. वहां आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक्सरसाइज बुक, दो बैंक के खाते व अन्य सामान जब्त किये गये. पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर की आड़ में बीमा कराने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >