कांग्रेस ने भी मनरेगा फंड को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

पीएम के राज्य दौरे के दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला.

कोलकाता. राज्य में अंतिम चरण के मतदान के लिए सभी पार्टियां धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुचे हैं. पीएम के राज्य दौरे के दौरान कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले लगभग तीन वर्षों से राज्य के लिए मनरेगा निधि को रोक रखा है. उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री बंगाल के लोगों के प्रति संवेदनशीलता दिखाये बिना चक्रवात रेमाल से हुए नुकसान पर बात करके चुनाव प्रचार क्यों कर रहे हैं. उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री बंगाली लोगों के जीवन को महत्व देते हैं? पीएम मोदी हमेशा बंगाल को बदनाम क्यों करते हैं? बंगाल के लिए मनरेगा फंड लगभग तीन वर्षों से क्यों अवरुद्ध है?

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >