न्यूटाउन में फिर अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

कानों के खिलाफ गुरुवार को न्यूटाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनकेडीए) की ओर से अभियान चलाया गया

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन के पाचुरिया सरदारपाड़ा इलाके में डीएलएफ टू के पास इलाके में फुटपाथ व सरकारी जगहों पर अवैध तरीके से कब्जा कर बनायी गयीं दुकानों के खिलाफ गुरुवार को न्यूटाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनकेडीए) की ओर से अभियान चलाया गया. बुलडोजर की मदद से कई सारे दुकानों को तोड़ा गया. दुकानदारों ने रोष जाहिर किया, लेकिन पुलिस की उपस्थिति में सारे अवैध दुकानों को तोड़ा गया. दुकानदारों का कहना है कि उन्हें अग्रिम जानकारी दिये बिना उनकी दुकानों को तोड़ा जा रहा है. इस दौरान मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल के जवान भी तैनात थे, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो. मालूम रहे कि बुधवार रात को भी न्यूटाउन के एक्शन एरिया-1 इलाके में एनकेडीए ने पुलिस की मदद से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान इलाके में फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर बनीं दुकानों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >