संदिग्ध हालत में मिली भाजपा कार्यकर्ता की लाश

दक्षिण 24 परगना के महेशतला थाना क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध हालत में लाश मिली. घटना रविवार की है.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के महेशतला थाना क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध हालत में लाश मिली. घटना रविवार की है. सूत्रों के अनुसार उसकी लाश महेशतला स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के पिछले गेट के पास मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. मृतक की शिनाख्त तापस मंडल (36) के रूप में हुई है. वह पेशे से वाहन चालक था. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि तापस की पीटकर हत्या की गयी होगी. उनकी ओर से स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद तापस की मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >