भाजपाकर्मी के घर के बाहर मिला सफेद कपड़ा, तनाव

खड़दह में चुनाव से एक दिन पहले भाजपाकर्मी के बाहर सफेद कपड़े पर एक काला पैकेट मिलने से सनसनी फैल गयी.

प्रतिनिधि, बैरकपुर

खड़दह में चुनाव से एक दिन पहले भाजपाकर्मी के बाहर सफेद कपड़े पर एक काला पैकेट मिलने से सनसनी फैल गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. घटना उत्तर 24 परगना के खड़दह नगरपालिका के वार्ड छह के माठपाड़ा की है, जहां वार्ड के भाजपा मंडल के बूथ अध्यक्ष पिंटू पाल के घर के सामने से सफेद कपड़ा बरामद किया गया. इस संबंध में पिंटू की पत्नी अपर्णा पाल ने बताया कि वह इसे सीधे तौर पर हत्या की धमकी की तरह देखती हैं. उन्होंने कहा कि यहां सफेद कपड़ा फेंकने का मतलब तो यही निकलता है. कोई विधवा ही सफेद कपड़े पहनती है. उन्होंने घटना के लिए तृणमूल पर आरोप लगाया है, हालांकि तृणमूल ने आरोप से इंकार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >