न्यूटाउन : बच्ची के अपहरण की कोशिश, आरोपी युवक गिरफ्तार

घटना शुक्रवार की है. टेक्नोसिटी थाने के न्यूटाउन के चकपाचुरिया इलाके के गोदांर मोड़ इलाके की रहनेवाली एक बच्ची इलाके में खेल रही थी.

कोलकाता. विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन के चकपाचुरिया इलाके में छह साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद मिलन मोल्ला (26) है. पुलिस ने शनिवार को उसे न्यूटाउन स्थित उसके घर से दबोचा.

घटना शुक्रवार की है. टेक्नोसिटी थाने के न्यूटाउन के चकपाचुरिया इलाके के गोदांर मोड़ इलाके की रहनेवाली एक बच्ची इलाके में खेल रही थी. आरोप है कि तभी आरोपी बाइक लेकर पहुंचा. बच्ची को कुछ खिलाने का लालच देकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और लेकर भाग निकला. उसकी यह हरकत देख कर स्थानीय लोगों ने बाइक से उसका पीछा किया. यह देख आरोपी बच्ची को बीच राह में छोड़ कर फरार हो गया. तुरंत मौके पर टेक्नोसिटी थाने की पुलिस भी पहुंची. फिर बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से उसके घरवालों को सौंप दिया गया. मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी युवक की पहचान की गयी. पुलिस उसका पता लगाकर न्यूटाउन इलाके से ही उसे गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ जारी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की कोशिश समेत अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >