आठ दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आर्म्स के साथ पांच लोग गिरफ्तार

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, एडीपीसी के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है.

आसनसोल.

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, एडीपीसी के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. मार्च माह के आठ दिनों में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के चार थानों में कुल पांच मामले दर्ज हुए. आसनसोल साउथ थाना में दो, आसनसोल नॉर्थ, जामुड़िया और एनटीएस थाना में एक-एक मामले दर्ज हुए.

जबकि फरवरी माह में सिर्फ एक मामला आसनसोल नॉर्थ थाना में और जनवरी माह में कुल तीन मामले कांकसा, दुर्गापुर और आसनसोल नॉर्थ में दर्ज हुआ था. इस दौरान एक रिवाल्वर, दो पिस्तौल और छह पाइपगन व नौ राउंड कारतूस पुलिस ने जब्त किया. इन हथियारों के साथ कुल नौ लोग गिरफ्तार हुए. रविवार को आसनसोल नॉर्थ और एनटीएस थाना पुलिस ने अपने-अपने इलाके में छापेमारी के हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया.

इस साल किस थाना क्षेत्र में कब-कब पकड़े गये हथियार

दो जनवरी को कांकसा थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया. दो जनवरी को दुर्गापुर थाना पुलिस ने रिवाल्वर और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया. 13 जनवरी को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया. 18 फरवरी को आसनसोल नॉर्थ थाना ने एक पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया. तीन मार्च को आसनसोल साउथ थाना ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया. चार मार्च को जामुड़िया थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया. छह मार्च को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया. आठ मार्च को आसनसोल साउथ थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया. आठ मार्च को एनटीएस थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

“आर्म्स की रिकवरी सभी थाना क्षेत्रों में वर्षभर होती रहती है. चुनाव के दौरान दूसरी जगहों से हथियार इलाके में आने से रोकने को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ जाती है, जिससे इस दौरान ऐसे मामलों में वृद्धि नजर आती है. कहीं भी आर्म्स होने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत एक्शन लेती है और लगभग सभी मामलों में आर्म्स के साथ आरोपी पकड़े जाते हैं. ”

ध्रुव दास,

डीसीपी – सेंट्रल, एडीपीसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >