पाइपगन व कारतूस के साथ अबू बकर गिरफ्तार, भेजा गया हवालात

जामुड़िया थाना पुलिस ने पाइपगन और कारतूस के साथ स्थानीय बजद्दीपुर इलाके का निवासी शेख अबू बकर (37) को गिरफ्तार किया और बुधवार को अदालत में चालान किया.

आसनसोल/जामुड़िया.

जामुड़िया थाना पुलिस ने पाइपगन और कारतूस के साथ स्थानीय बजद्दीपुर इलाके का निवासी शेख अबू बकर (37) को गिरफ्तार किया और बुधवार को अदालत में चालान किया. जांच अधिकारी अवर निरीक्षक गौतम चार की अपील पर अदालत ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. सहायक अवर निरीक्षक शांतुनु मुखर्जी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस संख्या 98/26 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)(a) के तहत मामला दर्ज हुआ है. प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकर किया कि राहगीरों को हथियार की नोक पर लूटने के उद्देश्य से वह इलाके में घूम रहा था.

क्या है पूरा मामला

सहायक अवर निरीक्षक श्री मुखर्जी ने अपनी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि हथियार से लैश एक व्यक्ति एसआरबी ईंट भट्ठे के पास कच्ची सड़क पर संदिग्ध हालत में घूम रहा है. वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर वे पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और उसे पकड़ा. तलाशी लेने पर एक पाइपगण और आठ एमएम की एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने उसका बाइक भी जब्त किया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि लोगों को लूटने के उद्देश्य से वह इलाके में इंतजार कर रहा था.

चुनाव करीब आते ही हथियारों के साथ दबोचे जा रहे बदमाश

इस साल किस थाना क्षेत्र में कब-कब पकड़े गये आग्नेयास्त्र

दो जनवरी को कांकसा थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

दो जनवरी को दुर्गापुर थाना पुलिस ने रिवाल्वर और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

13 जनवरी को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

18 फरवरी को आसनसोल नॉर्थ थाना ने एक पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

तीन मार्च को आसनसोल साउथ थाना ने पिस्तौल और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

चार मार्च को जामुड़िया थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

छह मार्च को आसनसोल नॉर्थ थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

आठ मार्च को आसनसोल साउथ थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

आठ मार्च को एनटीएस थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया .

11 मार्च को एनटीएस थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ दो को गिरफ्तार किया.

14 मार्च को रानीगंज थाना ने पाइपगन और दो कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

16 मार्च को पांडवेश्वर थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

17 मार्च को जामुड़िया थाना ने पाइपगन और कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया.

“शेख अबू बकर को जामुड़िया थाना पुलिस ने पाइपगन व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इलाके में वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया. रिमांड अवधि में उसके अन्य साथियों की जानकारी और हथियार कहां से मिला? इसके साथ ही अन्य अनेकों सवालों का जवाब जानने का प्रयास किया जायेगा.”

ध्रुब दास,

पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >