पूर्व बर्दवान की 16 में से पांच सीटों पर तृणमूल के नये चेहरे

पूर्व बर्दवान जिले की 16 विधानसभा सीटों में तृणमूल कांग्रेस ने इस बार पांच सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है.

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले की 16 विधानसभा सीटों में तृणमूल कांग्रेस ने इस बार पांच सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है. इनमें पूर्वस्थली-उत्तर विधानसभा क्षेत्र से वसुंधरा गोस्वामी को उम्मीदवार बनाया गया है, जो इस सूची का प्रमुख नाम मानी जा रही हैं.

कोलकाता से पूर्व बर्दवान तक सफर

वसुंधरा गोस्वामी वर्तमान में कोलकाता नगर निगम के वार्ड 96 की पार्षद हैं और पेशे से क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं. उन्हें पार्टी नेतृत्व के करीब माना जाता है और इस बार कोलकाता से पूर्व बर्दवान के पूर्वस्थली-उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार बनाया गया है.

राजनीतिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में

वसुंधरा गोस्वामी वाममोर्चा के घटक दल आरएसपी के वरिष्ठ नेता क्षिति गोस्वामी की बड़ी बेटी हैं, जो वाम शासनकाल में राज्य मंत्रिमंडल के अहम सदस्य रहे थे. कुछ वर्ष पहले ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा और पार्षद बनीं. अब वे पहली बार विधानसभा चुनाव में बड़े राजनीतिक मंच पर उतर रही हैं. तृणमूल कांग्रेस ने इस बार नये व पुराने चेहरों के संतुलन के साथ चुनावी रणनीति तय की है, जिससे संगठन को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >