पश्चिम बर्दवान जिला के सभी नौ सीटों पर तृणमूल ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. पिछली बार के चुनाव में जिला के नौ में से छह सीटों पर तृणमूल को जीत मिली थी, पार्टी ने उन सभी छह विजयी उम्मीदवारों को फिर से इस बार मौका दिया है. सिर्फ रानीगंज सीट पर पिछली बार के विजयी उम्मीदवार तापस बनर्जी का जगह परिवर्तन करके उन्हें आसनसोल दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है. बाकी के पांचों नेताओं को अपने पुराने सीट से ही उम्मीदवार बनाया गया. राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक को आसनसोल नॉर्थ से, मेयर विधान उपाध्याय को बाराबनी से, कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के महासचिव हरेराम सिंह को जामुड़िया से, तृणमूल जिलाध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती पांडवेश्वर से और पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप मजूमदार को दुर्गापुर पूर्व से टिकट दिया गया. पिछले बार के चुनाव में जिन तीन सीटों पर तृणमूल को हार का सामना करना पड़ा था, उसमें दुर्गापुर पश्चिम से आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) के चेयरमैन व व्यवसायी कवि दत्ता को, रानीगंज से पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सदस्य कालोबरन मंडल को और कुल्टी से आसनसोल के उप-मेयर अभिजीत घटक को टिकट दिया गया. यह तीनों उम्मीदवार पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं.
मंत्री मलय घटक का वर्चस्व बरकरार, एक घर में दो टिकट
राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक का तृणमूल में क्या कद है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके साथ अनुज (छोटे भाई) अभिजीत घटक को भी इस बार टिकट मिला है. अभिजीत घटक की हाल के दिनों में कुल्टी क्षेत्र में गतिविधियां तेज होने से इस बात के संकेत मिल रहे थे कि इस बार कुल्टी से उन्हें टिकट मिल सकता है, लेकिन एक घर में दो टिकट को लेकर लोग आश्वस्त नहीं थे कि दोनों भाइयों को “टिकट मिल जायेगा. लेकिन मंगलवार को उम्मीदवारों की सूची जारी होते है, मलय घटक का कद उभर कर सभी के सामने आ गया.पार्टी में भाई, बहन, पिता, माता का कोई अलग कुछ नहीं होता है. पार्टी जिसके नाम की घोषणा कर दे वह पार्टी का उम्मीदवार होता है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने फिर से मुझपर भरोसा जताया और आसनसोल नॉर्थ सीट पर उम्मीदवार बनाया. कुल्टी से अभिजीत घटक के उम्मीदवार बनने पर कोई अलग से जिम्मेदारी नहीं है. जिला के सभी विधानसभा के लिए एक ही जिम्मेदारी है.”
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.