पांडवेश्वर में वोटर जागरूकता अभियान निर्भय होकर मतदान का दिया संदेश

पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर और पांडवेश्वर इलाके में मतदाताओं को जागरूक करने और भयमुक्त मतदान का संदेश देने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया गया.

पांडवेश्वर.

पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर और पांडवेश्वर इलाके में मतदाताओं को जागरूक करने और भयमुक्त मतदान का संदेश देने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट(एडीपीसी) के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार, डीएम एस पोन्नमबलम, डीसीपी अभिषेक गुप्ता, थाना प्रभारी गोपाल पात्रा और आईसी शीर्षेंदु दास समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारी सबसे पहले पांडवेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर हालचाल जाना और उनसे बिना किसी डर या दबाव के मतदान करने की अपील की. इसके बाद टीम हरिपुर के छाताडांगा इलाके में पहुंची, जहां आदिवासी मतदाताओं से भी संवाद किया गया.

डराने की कोशिश हो तो दें सूचना

पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने कहा कि अब तक जिन मतदाताओं से बातचीत हुई है, उन्होंने किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं दी है. उन्होंने लोगों से कहा कि यदि कोई डराने या धमकाने की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें.

प्रशासन ने दिया भरोसा

डीएम एस. पोनंबलम ने भी मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की और कहा कि चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है. स्थानीय मतदाताओं ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे अभियान से लोगों में विश्वास बढ़ता है तथा वे बिना डर के मतदान करने के लिए आगे आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >