रायपुर में भाजपा प्रार्थी के लिए शांतनु का प्रचार, तृणमूल कांग्रेस को कोसा

जिले के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को केंद्रीय जहाज राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी खेत्रमोहन हांसदा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया.

बांकुड़ा.

जिले के रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को केंद्रीय जहाज राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी खेत्रमोहन हांसदा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. रायपुर सबुज संघ मैदान में आयोजित सभा के मंच से शांतनु ठाकुर ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि भत्तों के नाम पर लोगों को भरमाने वाली सरकार का समय अब पूरा होने को है. कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तक मासिक सहायता दी जायेगी.

उन्होंने आगे कहा कि ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को भी आर्थिक सहायता दी जायेगी. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष सरकार, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद पात्रा, भाजपा प्रत्याशी खेत्र मोहन हांसदा, रायपुर और सारेंगा ब्लॉक के विभिन्न मंडल अध्यक्ष, युवा नेता सौविक मल्लिक, सुभाष डांगर, संजय महतो, मालती मुर्मू सहित कई नेता मौजूद रहे. पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद पात्रा ने कहा कि यह सभा मुख्यमंत्री की हालिया रैली के जवाब में आयोजित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >