शमशेर की निशानदेही पर अंडाल में इसीएल के खाली पड़े आवास से मिला हथियारों का जखीरा

पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शमशेर की निशानदेही पर अंडाल में छापेमारी कर 15 हथियार और 56 कारतूस बरामद किये हैं. अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का हुआ भंडाफोड़. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

  • खैरुल आलम ने गिरफ्तारी के बाद उगले थे अपने साथियों के नाम, जिसमें शमशेर, सदरुद्दीन, शाहजहां और रफीक है शामिल
  • प्रभात खबर ने सभी नामों को किया उजागर, जिसके बाद ही गिरोह के प्रमुख सदस्य शमशेर को रांची से चार अगस्त को किया गया था गिरफ्तार

आसनसोल/अंडाल : संगठित अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के सदस्य शमशेर हुसैन की निशानदेही पर छापेमारी में पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) टीम को शनिवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी. पश्चिम बर्धमान जिले के अंडाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुला इलाके में पद्मावती मंदिर के निकट स्थित इसीएल के एक परित्यक्त आवास में छापेमारी के दौरान कुल 15 हथियार, जिसमें चार नौ एमएम के पिस्तौल, सात .32 बोर पिस्तौल, एक .38 बोर का रिवॉल्वर, तीन वन शॉट पाइपगन के साथ 56 राउंड कारतूस बरामद हुआ.

मुंगेर से हथियार लाकर सप्लाई करता था गिरोह

इलाके में यह संगठित गिरोह मुंगेर (बिहार) से हथियार लाकर विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता है, इसका खुलासा खैरुल आलम चौधरी उर्फ गदायी की गिरफ्तारी के बाद हुआ था, जिसपर विस्तृत रिपोर्ट दो अगस्त को प्रभात खबर में छपी थी. अब गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में हथियार और 200 कारतूस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, बिहार के मुंगेर गैंग से जुड़े हैं तार

12 पिस्टल-रिवॉल्वर समेत 15 हथियार बरामद

  • कुल 15 हथियार बरामद
  • 4 पीस 9 एमएम के पिस्तौल
  • 7 पीस .32 बोर पिस्तौल
  • 1 पीस .38 बोर का रिवॉल्वर
  • 3 वन शॉट पाइपगन
  • 56 राउंड कारतूस

खैरुल की गिरफ्तारी के बाद गिरोह का पता चला

एसटीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर निगरानी करके जामुड़िया थाना क्षेत्र के बेलबांध इलाके में स्थित बस स्टैंड के पास 30 जुलाई को पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के दान्या इलाके का निवासी खैरुल आलम चौधरी को गिरफ्तार किया. उसके पास से दो देशी वन शटर पाइपगन बरामद हुआ.

ये भी पढ़ें: 15 लाख के इनामी मदन महतो समेत 3 नक्सली झारखंड में गिरफ्तार, एके-47 और हथियार बरामद

खैरुल ने पूछताछ में किये ये खुलासे

खैरुल आलम चौधरी अपने साथियों के साथ मुंगेर से हथियार लाकर इलाके में सप्लाई करता था.

साथियों में उसने पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के बहुला इलाके का निवासी शमशेर हुसैन, सरदुद्दीन हुसैन और दान्या गांव का निवासी शाहजहां और रफीक का नाम बताया.

रांची से 4 अगस्त को शमशेर की गिरफ्तारी

खैरुल की सूचना पर एसटीएफ इन सभी की तलाश में जुट गयी. इसी दौरान रांची में शमशेर की होने की सूचना मिली और टीम ने वहां धावा बोलकर चार अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया. 5 अगस्त को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया और अब शमशेर की निशानदेही पर यह हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है. एसटीएफ की टीम गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है, इसके साथ ही इनलोगों ने अबतक कहां और कितने हथियार बेचे हैं, उसकी भी जानकारी जुटाकर हथियार के साथ उसे खरीदने वालों की तलाश में जुट गयी है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI के नेटवर्क! संदिग्ध आतंकी हमीम की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार

जामुड़िया थाना में दर्ज हुआ था केस

राज्य एसटीएफ के अवर निरीक्षक विश्वरूप राय की शिकायत पर खैरुल आलम चौधरी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ जामुड़िया थाना में केस संख्या 310/26 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(i)(a)/25(6)/25(B) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इसी मामले में हथियारों की बरामदगी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shiv shankar thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >