पुरुलिया में लग गया सबला मेला

स्वयं सहायता समूह के विभिन्न ग्रुप द्वारा अपने-अपने उत्पादन को बेचने के लिए स्टा ल बनाए गए हैं.

पुरुलिया. सात दिवसीय जिला सबला मेला शुरू हो गया. सोमवार को इसका पुरुलिया शहर के जीईएल चर्च मैदान पर जिला सभाधिपति निवेदिता महतो ने दीप जला कर उद्घाटन किया. जिला स्वयं सहायता समूह तथा स्वरोजगार विभाग की ओर से लगे मेले में 30 से अधिक स्टॉल लगे हैं. स्वयं सहायता समूह के विभिन्न ग्रुप द्वारा अपने-अपने उत्पादन को बेचने के लिए स्टा ल बनाए गए हैं. आयोजकों ने बताया प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 8 तक यह मेला चलेगा जहां स्वयं सहायता समूह के विभिन्न तरह के उत्पादन यहां लोग बहुत ही कम कीमत पर प्राप्त कर पाएंगे ,मेले के अलावा यहां तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे ,निवेदिता महतो ने कहा राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को काफी मदद कर रही है. इसी के तहत उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए यह मेला का आयोजन किया गया है जहां स्वयं सहायता समूह के महिलाएं अपने उत्पादन को बेच पाएंगे एवं आर्थिक लाभ कर पाएंगे दूसरी ओर लोग उनके द्वारा बनाए गए विभिन्न तरह के सस्ते उत्पादन के बारे में जानकारी भी हासिल करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >