प्रचार में भाजपा प्रार्थी को घेर ग्रामीणों का विरोध
जिले के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार साहा के प्रचार के दौरान लोवा ग्राम पंचायत के बाबूपुर डोमपाड़ा में ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर विरोध जताया.
By AMIT KUMAR | Updated at :
बीरभूम.
जिले के दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार साहा के प्रचार के दौरान लोवा ग्राम पंचायत के बाबूपुर डोमपाड़ा में ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर विरोध जताया. इस दौरान तृणमूल समर्थक कुछ लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने स्थिति को संभाल लिया.भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार साहा ने कहा कि कुछ लोग प्रचार के समय जानबूझकर माहौल गर्म करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपने फंड से क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया गया है, जबकि मौजूदा सरकार की भूमिका जनता से छिपी नहीं है. इस दौरान एक युवक ने पिछले पांच वर्षों के विकास को लेकर सवाल किया. इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार साहा उस युवक के घर पहुंचे और उसके सभी सवालों का जवाब दिया.