बरजोड़ा में 80 परिवार भाजपा में हुए शामिल

बरजोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बृंदावनपुर अंचल में तृणमूल कांग्रेस और माकपा छोड़कर 80 परिवार भाजपा में शामिल हो गए.

बांकुड़ा.

बरजोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बृंदावनपुर अंचल में तृणमूल कांग्रेस और माकपा छोड़कर 80 परिवार भाजपा में शामिल हो गए. ये परिवार कनाई और बरकुड़ा गांव के निवासी हैं. शनिवार को बिष्णुपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष तापस बोस और बरजोड़ा विधानसभा सीट के उम्मीदवार बिल्लेश्वर सिन्हा ने सभी परिवारों को पार्टी का झंडा थमाकर शामिल कराया. तापस बोस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और डबल इंजन सरकार के लक्ष्य से प्रभावित होकर ये परिवार भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि 2026 में तृणमूल को पराजित कर भाजपा सत्ता में आएगी.

चुनाव से पहले भाजपा को मजबूती

बिल्लेश्वर सिन्हा ने कहा कि चुनाव से पहले बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना भाजपा के लिए मजबूती का संकेत है. उन्होंने विश्वास जताया कि इसका असर चुनाव परिणाम पर भी पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >