तृणमूल प्रार्थियों ने दिखायी ताकत, रैली से नामांकन

जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने शनिवार को रंगारंग रैली के साथ नामांकन जमा कर शक्ति प्रदर्शन किया.

बांकुड़ा.

जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने शनिवार को रंगारंग रैली के साथ नामांकन जमा कर शक्ति प्रदर्शन किया. बिष्णुपुर सांगठनिक जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और ओंदा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सुब्रत दत्ता तथा बरजोड़ा विधानसभा सीट के उम्मीदवार गौतम मिश्रा ने समर्थकों के बड़े काफिले के साथ शहर में जुलूस निकाला. लालबाजार हिंदू स्कूल ग्राउंड से जुलूस की शुरुआत हुई.

पार्टी के झंडे और बैनर के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए. नारों के बीच जुलूस ने पूरे शहर का परिक्रमा किया, जिससे बांकुड़ा शहर का माहौल चुनावी रंग में रंग गया. शहर की परिक्रमा करने के बाद जुलूस बांकुड़ा जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा, जहां दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान पार्टी नेताओं और समर्थकों की भारी मौजूदगी देखी गयी. नामांकन दाखिल करने से पहले सुब्रत दत्ता और गौतम मिश्रा ने कहा कि लोगों से मिल रहे समर्थन ने उनकी जीत की उम्मीद मजबूत की है. दोनों उम्मीदवारों ने दावा किया कि राज्य सरकार के विकास कार्यों और आम लोगों के समर्थन के आधार पर उन्हें जीत का पूरा भरोसा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >