तृणमूल-भाजपा झड़प को लेकर पांच गिरफ्तार

बांकुड़ा मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

दुर्गापुर.

बांकुड़ा मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें भाजपा कार्यकर्ता सुजय मुखर्जी, शुभेंदु मिश्रा, प्रदीप बारुई और तृणमूल के शिवशंकर भांजा व गेनरी पासवान शामिल हैं. बुधवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेशी के बाद शिवशंकर भांजा और गेनरी पासवान को दो दिन की पुलिस हिरासत, जबकि अन्य तीन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी.

थाने के सामने भाजपा का प्रतिवाद

घटना के विरोध में मंगलवार देर रात भाजपा की ओर से कोकओवन थाने के सामने प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा उम्मीदवार लखन घरुई ने किया. इस दौरान पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया गया और थाना प्रभारी के साथ नोकझोंक भी हुई. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने थाने का गेट तोड़ने की कोशिश की.

पुलिस पर पक्षपात का आरोप

लखन घरुई ने कहा कि पुलिस असली आरोपियों को छोड़कर भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है. उन्होंने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की. करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान इलाके में तनाव का माहौल बना रहा. रोड शो के बाद हुआ था विवाद

सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के बाद साउंड बॉक्स को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि दास समेत दो लोग घायल हो गए थे. घटना के बाद कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ भी हुई थी.

सुरक्षा बलों की तैनाती

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल तैनात किए गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >