बरजोड़ा से तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो का पलटवार, केंद्र पर तीखा हमला

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को बरजोड़ा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर तीखा हमला बोला.

बांकुड़ा.

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को बरजोड़ा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री पर तीखा हमला बोला. ओंदा में केंद्रीय गृहमंत्री के राज्य की तृणमूल मुखिया को तंजिया अंदाज में ‘हीरकरानी’ कहने पर ममता बनर्जी ने बरजोड़ा से पलटवार किया और कहा कि दिल्ली से आयी गाय, साथ में आया मोटा भाई, संग लाया इडी-सीबीआइ.

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनावी सभा की शुरुआत बांकुड़ा के जाने-माने चित्रकार जामिनी रॉय की 140वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देकर की. उन्होंने कहा कि बांकुड़ा की बालूचरी साड़ी, डोकरा और टेराकोटा कला विश्वविख्यात है. स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी है और इन उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की पहल की गयी है.

सातवें वेतन आयोग और रोजगार पर सवाल-जवाब

ममता बनर्जी ने अमित शाह के सातवें वेतन आयोग लागू करने के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पहले ही बजट में लागू हो चुका है. उन्होंने केंद्र सरकार के रोजगार संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए और रेलवे में रिक्त पदों का मुद्दा सामने रखा. उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी में कमी आई है, जबकि केंद्र के समय में यह बढ़ी है.

स्थानीय समस्याओं के समाधान का भरोसा

ममता बनर्जी ने इंडस्ट्रियल एरिया में रोजगार सृजन, सिंडिकेट पर रोक और निवेश बढ़ाने की बात कही. उन्होंने ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए फ्लाइओवर निर्माण का आश्वासन दिया. साथ ही कहा कि राज्य में चल रही सामाजिक योजनाएं लगातार जारी रहेंगी और लोगों के हित में काम जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >