सीबीएसई 10वीं परीक्षा के नतीजों में नॉर्थ प्वॉइंट स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इस वर्ष परीक्षा में शामिल 162 छात्र-छात्राओं का परिणाम सराहनीय रहा. स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक पाये, जबकि 45 छात्रों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किये. वहीं 146 छात्र-छात्राओं ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर सफलता हासिल की. तमहीद तनवीर ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान पाया. प्रियंका कुमारी वर्मा 98 प्रतिशत के साथ दूसरे और सुप्रभा सरकार 97 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. विद्यालय के चेयरमैन सचिंद्र नाथ रॉय, निदेशक मीता रॉय और प्राचार्य राजीव साव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, अनुशासन बनाए रखने और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लक्ष्य को और मजबूत करता है. साथ ही स्कूल ने भविष्य में भी इसी उत्कृष्टता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.