एनआइटी दुर्गापुर के प्रोफेसर की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

प्रोफेसर का इलाज दिल्ली के सफदरगंज (बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी) अस्पताल में चल रहा था.

गत मंगलवार को एनआइटी की लैब में हुआ था विस्फोट लैब में धमाके से बुरी तरह झुलसे थे प्रोफेसर दुर्गापुर. शहर के गांधी मोड़ संलग्न राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) के लेबोरेट्री विभाग में बीते मंगलवार प्रशिक्षण के दौरान अचानक विस्फोट होने के बाद आग से बुरी तरह झुलसे मैकेनिकल विभाग के प्रोफेसर इंद्रजीत बसाक (64) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. प्रोफेसर का इलाज दिल्ली के सफदरगंज (बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी) अस्पताल में चल रहा था. सोमवार सुबह करीब आठ बजे मौत होने की पुष्टि अस्पताल प्रबंधन की ओर से की गयी. इंद्रजीत बसाक सिटी सेंटर के रिकॉल पार्क इलाके के रहने वाले थे. जो एनआइटी दुर्गापुर में मैकेनिकल विभाग में सीनियर पद पर कार्यरत थे. प्रोफेसर की मौत के बाद शिक्षण संस्थान में शोक की लहर छा गयी है. इसकी जानकारी एनआइटी के मुख्य जन संपर्क विभाग अधिकारी प्रोफेसर कृष्ण राय ने दी. श्री राय ने बताया कि बीते मंगलवार को कालेज के लेबोरेट्री में मैकेनिकल विभाग में छात्रों के साथ थर्माइट वेल्डिंग पर शोध चल रहा था. तभी अचानक विस्फोट हो गया. जिससे रासायनिक रिसाव से प्रोफेसर एवं दो छात्र झुलस गये थे. सभी को दुर्गापुर के गांधी मोड़ स्थित हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रोफेसर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भेजा गया था. रविवार को उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होने की खबर मिली थी. लेकिन सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >