एक दिन में दरिंदगी के चार मामले, दो पॉक्सो से जुड़े

शिल्पांचल में हाल के दिनों में दुष्कर्म के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

आसनसोल/दुर्गापुर.

शिल्पांचल में हाल के दिनों में दुष्कर्म के मामलों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. बुधवार को दुर्गापुर थाने में तीन और पांडवेश्वर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज हुई. जिसमें दो मामले पॉक्सो के हैं. एक पॉक्सो का मामला तो अति जघन्य हैं, जहां 55 साल के एक व्यक्ति ने 16 साल की बच्ची के साथ लगातार दुष्कर्म किया, एक दिन लड़की ने उसकी बात नहीं मानी, तो आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. चार में से तीन मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

केस नंबर-एक

पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के मोहल गांव की निवासी की शिकायत पर स्थानीय थाने में बुधवार केस संख्या 116/26 में पॉक्सो एक्ट की धारा 4/5 और आइटी एक्ट की धारा 66(इ) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी चार अप्रैल 2026 को दिलीप देवासी (55) की दुकान पर गयी थी. दिलीप ने उनकी बेटी को घर के अंदर बुलाया और डर दिखाकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और इस दौरान कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली. इन्ही तस्वीरों का डर दिखाकर वह अनेकों बार शारीरिक संबंध बनाया. 31 मई को दिलीप ने उनकी बेटी को फिर शारीरिक संबंध करने के बुलाया, लेकिन वह राजी नहीं हुई, तो सारा आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और पांच दिनों की रिमांड पर लिया है.

केस नंबर-दो

दुर्गापुर थाना क्षेत्र के गोपालमठ इलाके की निवासी की शिकायत पर स्थानीय थाने में केस संख्या 310/26 में बीएनएस की धारा 316(2)/318(4)/69/351(2)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने अनेकों बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है.

केस नंबर -तीन

दुर्गापुर थाना क्षेत्र के बी-जोन, न्यूटाउन एवेन्यू इलाके की निवासी की शिकायत पर स्थानीय थाना में केस संख्या 302/26 में बीएनएस की धारा 126(2)/303(2)/64/62/74/76/351(2)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. पीड़िता ने शिकायत के बताया कि वह हॉस्पिटल से ड्यूटी करके शाम को घर वापस आ रही थी, उस समय अस्पताल गेट के पीछे जंगल के पास उसे गलत तरीके से रोका गया और चेहरा ढक करके जबरन जंगल मे खींच लिया. निर्वस्त्र कर बलात्कार करने का प्रयास किया. पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गये.

केस नंबर-चार

दुर्गापुर थाना क्षेत्र के पलाशडिहा इलाके की निवासी की शिकायत पर स्थानीय थाने में केस संख्या 304/26 में पॉक्सो एक्ट की धारा 4/5 और बीएनएस की धारा 65(1)/351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई. 12 वर्षीय पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनका पड़ोसी उनकी नाबालिग बेटी के साथ अनेकों बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया. जब वे लोग घर में नहीं रहते हैं, तब वह उनकी बेटी को अपने घर लेकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. यही डर दिखाकर अनेकों बार दुष्कर्म किया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और पांच दिनों का रिमांड लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >